
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. द वॉरियर्स ऑफ कोल्हान की ओर से टायो गेट स्थित संथाल सरना उमूल में सशस्त्र सेना झंडा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
संस्था के अध्यक्ष डॉ एस शेखर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक चंपाई सोरेन ने किया.
उन्होंने कहा कि देश के लिए सेना का योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. सेना ईमानदारी पूर्वक अपना कर्तव्य निभाते आ रहे है. कई जगह ऐसे होते है जहां पानी तक उन्हें नसीब नहीं होता. इसके बाद भी वे अपनी कर्तव्यों से पीछे नहीं हटते. देश के लिए अपना जीवन समर्पित कर देते है.
इस दौरान उपस्थित लोगों को सशस्त्र सेना झंडा दिवस की जानकारी देते हुए इसके महत्व से अवगत कराया गया. इसके पश्चात देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसे अतिथियों समेत उपस्थित लोगों ने खूब सराहना किया.
इस मौके पर कोल्हान के विभिन्न जगहों से पूर्व सैनिक शामिल हुए. कार्यक्रम में सचिव सुधीर कुमार सिंह, देवशंकर कुमार सिंह, अनिल कुमार महतो, सत्यवान महतो, संतोष कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे.
