छोटा गम्हरिया की महिला ने पति, चाचा ससुर व चाची सास पर कराया मारपीट करने की प्राथमिकी

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया थाना अंतर्गत छोटा गम्हरिया की महिला माया महतो ने पति देवराज महतो, चाचा ससुर गौरहरि महतो व चाची सास शीला देवी पर मारपीट करने की प्राथमिकी गम्हरिया थाना में दर्ज करायी है.

प्राथमिकी के अनुसार महिला की शादी 2011 में हुई है. उसका दो बच्चे भी है. शादी के एक साल बाद से ही पति द्वारा शराब के नशे में मारपीट शुरू कर दिया. वहीं परिवार के सदस्यों द्वारा लगातार प्रताड़ित भी करते आ रहे है.

इस वर्ष 15 नवंबर को भी पति, चाचा ससुर व चाची सास द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया था. इसके बाद महिला ने गम्हरिया थाना पहुंच लिखित शिकायत की थी, लेकिन तत्कालीन थाना प्रभारी ने केस करने से इंकार कर दिया था.

इसके बाद महिला ने इसकी शिकायत एसपी से करते हुए न्याय दिलाने व दोषियों पर कार्रवाई करने की गुहार लगायी. एसपी के निर्देश पर गम्हरिया थाना में पति, चाचा ससुर व चाची सास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी. वहीं प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस इसकी जांच में जुट गयी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!