
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय में विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं से संबंधित 48 लाभुकों के बीच करीब 78.71 लाख रूपये की परिसंपत्ति का वितरण किया गया. साथ ही उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गयी.
इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन प्रथम श्रेणी जिला न्यायायिक दंडाधिकारी दृष्टी धरिया, सीओ सह बीडीओ प्रवीण कुमार व सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी ने किया. कार्यक्रम का संचालन प्रखंडकर्मी शंकर कुमार सतपथी व धन्यवाद ज्ञापन बीसीइओ सुनील कुमार चौधरी ने किया.
इस दौरान उपस्थित लोगों को विधिक जानकारी के साथ-साथ सरकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए इसका लाभ लेने की अपील की गयी.
मुख्य अतिथि ने कहा कि अगर लोगों को किसी योजना से संबंधित जानकारी लेनी हो तो वे बिचौलियों के बजाय विभागीय कार्यालय आकर मिले. बिचौलियों विकास के बाधक होते हैं.
