महिला ने पति व ससुराल वालों पर करवाया मारपीट करने व मानसिक प्रताड़ना की प्राथमिकी

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर थाना अंतर्गत एक महिला ने अपने पति व ससुराल वालों के खिलाफ मारपीट तथा जलाने का प्रयास करने व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्रवाई व सुरक्षा की गुहार लगायी है.

जानकारी के अनुसार मई 2023 में महिला की शादी हुई है. उसके कुछ दिन बाद से ही पति द्वारा गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दिया. इसमें उसके परिवार के सदस्यों द्वारा भी सहयोग किया जा रहा है. इसी वर्ष मई में भी उसके पति द्वारा मारपीट कर महिला को जलाने का प्रयास किया गया, लेकिन महिला ने किसी तरह अपनी जान बचाकर अपनी मायके चली गयी.

इसके बाद आदित्यपुर थाना में शिकायत कर नियाय व सुरक्षा की गुहार लगायी. इस दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों को थाना बुलाकर आपसी समझौता कराकर वापस भेज दिया गया. समझौता के बाद भी पति व ससुराल वालों द्वारा मारपीट व गाली-गलौज जारी रखने पर महिला ने 11 नवंबर को जिला विधिक सेवा प्राधिकार में शिकायत की गयी.

इसमें भी दोनों पक्षों को बुलाकर मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन दूसरे पक्ष से कोई शामिल नहीं हुआ. वहीं 29 नवंबर को जब महिला पति से बात करने ससुराल गयी तो देखा कि उसके पति नशे की हालत में है और अपनी पत्नी व ससुर को गालियां देने लगा.

इसके बाद वे अपनी मायके लौट आयी. काफी सोच विचार कर पति व ससुराल वालों के खिलाफ आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर न्याय व सुरक्षा की गुहार लगायी. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मंगलवार से मामले की जांच में जुट गयी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!