
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गुरूजी विचार मंच की ओर से टोल प्लाजा कांड्रा मोड़ में चार दिसंबर को प्रस्तावित गुरूजी चौक का नामकरण सह प्रतिमा निर्माण का भूमिपूजन समारोह की तैयारी शुरू कर दी गयी.
इसको लेकर मंगलवार को सदस्यों ने प्रस्तावित स्थल पर कार्यक्रम से संबंधित बैनर लगाया गया. साथ ही सफाई अभियान शुरू किया गया.
मंच के संयोजक राम हांसदा ने कहा कि चार दिसंबर से टोल प्लाजा कांड्रा मोड़ गुरूजी चौक के नाम से जाना जायेगा. साथ ही उक्त मोड़ को अलग पहचान दिलाने के लिए दिशोम गुरू सह पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का करीब 25 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जायेगी.
उन्होंने कहा कि झारखंड को अलग राज्य बनाने में गुरूजी का योगदान अविस्मरणीय है. उनके बलिदान व संघर्ष को जीवित रखने के लिए युवाओं द्वारा उक्त निर्णय लिया गया है.
इसके अलावा प्रतिमा के समक्ष ही बोर्ड पर उनकी जीवनी को दर्शाकर लोगों को अवगत कराया जायेगा. इस मौके पर शंकर मार्डी, धरमू माझी, बाबूराम मार्डी, संतोष बास्के, अरूण सोरेन, जुरू मार्डी समेत मंच के सदस्य उपस्थित थे.
