रापचा में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुए घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा : खिलाड़ियों के लिए सरकार चला रही कई योजनाएं

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. खेल के माध्यम से भी खिलाड़ी अपनी व राज्य तथा देश का नाम रौशन करते है. खिलाड़ियों को आगे लाने को राज्य सरकार द्वारा कई योजनाएं चला रही है.

उक्त बातें घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने रापचा में आदिवासी यूथ क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में कही. प्रतियोगिता में 48 टीमों ने भाग लिया, जिसमें आठ विजेता टीमों के बीच करीब साढ़े तीन लाख रुपये की राशि का वितरण किया गया.

इससे पूर्व शनिवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन झामुमो प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी, पूर्व मुखिया जवाहर लाल माहली व अधिवक्ता मनोज माहली ने किया था.

फाइनल प्रतियोगिता में पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, दिलीप किस्कू, छात्र मोर्चा जिला उपाध्यक्ष होपना बेसरा समेत अतिथि व आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित थे.

वहीं झामुमो कैंप कार्यालय में भी विधायक सोमेश चंद्र सोरेन का कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनंदन किया गया. इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ शुभेंदू महतो, भोमरा माझी, डब्बा सोरेन, अविनाश सोरेन, जोगेंद्र मार्डी, देव मार्डी, उदय मार्डी, हेमंत मार्डी आदि कार्यकर्ता शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!