बड़ाकांकड़ा पंचायत के मधुपुर में प्रस्तावित वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर का ग्रामीणों ने किया विरोध

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड के बड़ाकांकड़ा पंचायत अंतर्गत मधुपुर में ग्रामीणों की बैठक ग्राम प्रधान बालक दास महतो की अध्यक्षता में हुई. इसमें मधुपुर में सरायकेला नगर पंचायत का प्रस्तावित वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर का विरोध किया गया.

बैठक में प्रभारी सीओ सुषमा सोरेन व सरायकेला नगर पंचायत प्रशासक भी शामिल हुए, जिन्हें ग्रामीणों का विरोध का सामना करना पड़ा. इस दौरान ग्रामीण पदाधिकारियों से उलझ गये.

ग्रामीणों ने कहा कि वे किसी भी कीमत पर पंचायत क्षेत्र में नगर की योजना के स्वीकार्य नहीं करेंगे. ग्रामीणों ने मधुपुर में प्रस्तावित उक्त योजना को रद्द करने की मांग की गयी, अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गयी.

बैठक में सांसद प्रतिनिधि सूरज महतो, वार्ड सदस्य प्रह्लाद महतो, खोखन महतो, रिना रॉय, सुबोध महतो, चंचला महतो, अनिता महतो, पिंकी महतो, शिवशंकर महतो समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रस्तावित केंद्र पर्यावरण व स्वास्थ्य के लिए हानिकारक

सांसद प्रतिनिधि सूरज कुमार महतो ने मामले में चिंता प्रकट करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा केंद्र के लिए चयनित जगह मानक दूरी यानि बफर जोन के बिल्कुल नजदीक है. सामने ही प्राथमिक विद्यालय स्थित है.

ऐसे में कचरा प्रबंधन केंद्र बनने से दुर्गंध, धुआं और वायु प्रदूषण का सीधा प्रभाव पठन-पाठन कर रहे छात्र-छात्राओं पर पड़ेगा. साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को भी भविष्य में इसके दुष्परिणाम झेलने पड़ सकते हैं.

उन्होंने प्रशासन से मामले पर पुनर्विचार करते हुए दूसरा स्थल चयन करने की मांग की. ग्रामीणों ने कहा कि घनी आबादी के बीच केंद्र की स्थापना करने से भविष्य में गंभीर पर्यावरणीय और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!