
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बुरूडीह पंचायत के प्राथमिक विद्यालय रायमारा का करीब 25 लाख रुपये की लागत से पुवर्निर्माण कराया जायेगा. इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.
विद्यालय का पुनर्निमाण होने से बच्चों को भवन का छज्जा गिरने भय व बरसात में पानी टपकने की समस्या से मुक्ति मिलेगी. भवन निर्माण को लेकर अधिसूचना जारी होने से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है.
24.54 लाख से होगा दो कमरों का निर्माण, आठ को खुलेगी निविदा
ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल की ओर से करीब 24,54,200 रुपये की लागत से दो कमरों का निर्माण करवाया जायेगा. निर्माण कार्य पूरा करने की अवधि तीन माह की है. इसको लेकर छह दिसंबर तक निविदा डालने की तिथि निर्धारित की गयी है. वहीं आठ दिसंबर को निविदा खुलेगी.
पानी टपकने व प्लास्टर गिरने से बना है भय का माहौल
वर्तमान में विद्यालय भवन जर्जर होने का खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ रहा है. वहीं हल्की बारिश से ही स्कूल की छत से पानी टपकने लगता है. भवन में जगह-जगह प्लास्टर टूट जाने से बच्चे असुरक्षित महसूस कर रहे है.
इसकी वजह से बच्चों को स्कूल के बरामदे में शिक्षा ग्रहण करने को विवश होना पड़ता है. स्कूल में 26 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते है. जर्जर भवन की वजह अधिकांश बच्चे स्कूल आने से कतराते है.
“स्कूल भवन की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है. दो अगस्त को स्कूल का निरीक्षण कर समस्या से विभागीय पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए नये भवन का निर्माण करवाने की अपील की गयी थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए विभाग द्वारा अधिसूचना जारी की गयी. हमारा प्रयास रंग लाया” : संगीता कुमारी, मुखिया बुरूडीह.
