
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला-खरसावां के सचिव तौसिफ मिराज के निर्देशानुसार डीएवी पब्लिक स्कूल एनआईटी आदित्यपुर में लीगल लिटरेसी क्लब में मूल कर्तव्यों एवं नालसा डाँन योजना 2025 नशे के प्रति जागरूकता और नशा मुक्त भारत योजना 2025 के संबंध में विजय कुमार महतो के द्वारा जानकारी दी गयी.
इस अवसर पर श्री महतो ने नशे के प्रति जागरूकता और नशा मुक्त भारत योजना 2025 के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है बल्कि समाज और परिवार के लिए भी हानिकारक है.
उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे नशे से दूर रहे और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें. वहीं पंकज कुमार ने कहा कि लीगल लिटरेसी क्लब के माध्यम से छात्रों को कानूनी जानकारी प्रदान की जा रही है जिससे वह अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक हो सके.
उन्होंने कहा कि यह जानकारी छात्रों के लिए बहुत उपयोगी होगी और उन्हें समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद करेगी. इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने श्री महतो को धन्यवाद दिया और कहा कि उनकी जानकारी बहुत उपयोगी थी.
उन्होंने कहा कि वे इस जानकारी को अपने जीवन में अपनाएंगे और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे. कार्यक्रम का संचालन लीना पांडे ने किया और अंत में धन्यवाद ज्ञापन पीएलवी रूपाली पति ने किया. कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने नशा मुक्त भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया.
