
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में एक अज्ञात महिला को करीब 24 घंटें बेसुध पड़ी होने बाद भी किसी पदाधिकारी या कर्मी द्वारा उसकी सुध नहीं लेने से स्थानीय लोग भड़क गये.
साथ ही इसकी शिकायत सिविल सर्जन से कर उसकी सहायता करने की मांग की गयी. लोगों की शिकायत के बाद स्वास्थ्यकर्मी हरकत में आये. इसके बाद उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला को गम्हरिया थाना पुलिस द्वारा ऑटो से अस्पताल लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे देखने के बाद परिसर के बाहर लेटा दिया था.
करीब 24 घंटे तक खुल आसमान के नीचे पड़े रहने से लोग भड़क गये. साथ ही इसकी शिकायत सिविल सर्जन से की गयी. विदित हो कि कुछ माह पूर्व अस्पताल में एक दिवियांग बुजुर्ग की व्हीलचेयर में ही बैठे-बैठे मौत हो गयी थी.
