
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. झारखंड सरकार के द्वारा तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के मामले में मुख्य अभियंता के अधिकार क्षेत्र में हनन करने के मामले का झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (त्रिपाठी गुट) के द्वारा राज्यस्तर पर विरोध किया गया.
इसके तहत आदित्यपुर स्थित शाखा कार्यालय में भी काला बिल्ला लगीकर प्रदर्शन कर महासंघ के सदस्यों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रधान सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा गया.
महासंघ के अध्यक्ष विमल कुमार सिंह ने कहा कि उनकी छह सूत्री मांगों में बिहार विधानसभा द्वारा वर्ष 1998 में पारित अधिनियम के आलोक में तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी की नियुक्ति, प्रोन्नति, वरीयता एवं संपुष्टि/ स्थानांतरण का पूर्ण अधिकार पूर्व की भांति मुख्य अभियंता को ही रहने देने, लेखा लिपिक को शीघ्र संवर्गीय प्रोन्नति देने, विभाग द्वारा किये जा रहे संघ महासंघ के पदधारकों का स्थानांतरण पर पूर्ण रोक लगाने आदि शामिल है.
प्रदर्शन में प्रांतीय सचिव प्रणव शंकर, राजीव चौबे, अरविंद कुमार, नवीन राय, महेश टुडू, राजेश कुमार, विश्वजीत लायक, राकेश कुमार, अजय कुमार सिंह, मो शमीम, श्रवण गोप समेत कर्मचारी उपस्थित थे.
