ठेका एवं असंगठित मजदूरों की समस्याओं को लेकर उपश्रमायुक्त को सौंपा ज्ञापन

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

जमशेदपुर, झारखंड. झारखंड श्रमिक संघ के शैलेन्द्र मैती, झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन के स्वपन घोषाल, झारखंड वर्कर्स यूनियन के ओम प्रकाश सिंह व सिंहभूम ठेकेदार कामगार यूनियन के नागराजू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उप श्रमायुक्त से मिले.

इस दौरान सदस्यों ने ठेका मजदूरों के ज्वलंत मुद्दों से संबंधित छह सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंप मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की.

श्री मैती ने कहा कि उनकी मांगों में ठेकेदारों द्वारा अवैध रूप से एकतरफा शर्तों के साथ 11 महीने के रोजगार के लिए समझौता पत्र थोपने की प्रथा को रोकने, त्यौहार से पहले प्रत्येक ठेका कामगार को बोनस का भुगतान करने तथा किसी भी प्रतिष्ठान में स्थायी और नियमित कर्मचारियों के समान दर पर बोनस के भुगतान सुनिश्चित की करने, स्थायी प्रकृति की कार्य में ठेका श्रम का उन्मूलन के लिए पहल करने, मजदूरी, काम की घंटे, ओवरटाइम भुगतान, अवकाश, सामाजिक सुरक्षा व औद्योगिक विवादों के साथ-साथ कैंटीन, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र ,शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाओं का प्रावधान आदि से संबंधित अधिकार सुनिश्चित की करने आदि शामिल है.

प्रतिनिधिमंडल में रमेश मुखी, चुडा हांसदा, सुनीता मूर्मू, धीरज मुखी, सुमंत मुखी, प्रभाकर विश्वकर्मा, नरसिंह राव, संजय कुमार, शत्रुध्न प्रसाद आदि शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!