
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. खूंटी लोकसभा के सांसद कालीचरण मुंडा ने उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंप खरसावां के बुरूडीह स्थित प्रस्तावित रूंगटा कंपनी से स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने का सुझाव दिया है.
ज्ञापन में कहा है कि रूंगटा स्टील ने खरसावां के बुरूडीह स्थित अभिजीत स्टील का अधिग्रहण कर लिया है. उक्त कंपनी के माध्यम से कई स्थानीय युवाओं को रोज़गार व कमाई का मौका मिलेगा.
ज्ञापन में कहा गया है कि अभिजीत कंपनी के जमीनदाताओं के प्रति जो दायित्व थे. उसे रुंगटा स्टील को पूरा करे. वहीं रोजगार में स्थानीय युवाओं को मौका दिया जाये.
साथ ही कंपनी को प्रदूषण नियंत्रण पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है, ताकि कंपनी के खिलाफ किसी प्रकार की शिकायत करने का मौका लोगों को नहीं मिले.
