पिंड्राबेड़ा-सालडीह मार्ग : डेढ़ किमी जर्जर सड़क पर चलना हुआ मुश्किल, जमीनदाताओं का 8.14 करोड़ बकाया, निर्माण कार्य प्रभावित

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

साइट में प्रवेश करने के लिए QR CODE स्कैन करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड के रापचा, बुरूडीह व कालिकापुर पंचायत के कई गांवों को जोड़ने वाली पिंड्राबेड़ा-सालडीह भाया बुरूडीह मार्ग का निर्माण कार्य विभागीय उदासीनता की वजह से ठप हो गया है. इसका खामियाजा उक्त मार्ग से होकर आवागमन करने वाले राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है.

विभागीय आंकड़ों के अनुसार उक्त रूट पर सड़क निर्माण के दौरान पिंड्राबेड़ा, मुर्गाघुटू व रेघाडीह मौजा में अधिग्रहण की गयी जमीन के बदले जमीनदाताओं का मुआवजा राशि करीब 8.14 करोड़ बकाया है. जमीनदाताओं को विभाग द्वारा जमीन के बदले राशि का भुगतान नहीं कराये जाने से आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है.

इससे सड़क काफी जर्जर हो गयी है. इसकी वजह से राहगीरों को पिंड्राबेड़ा में महज डेढ़ किमी की दूरी तय करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. यहीं नहीं अर्धनिर्मित सड़क की स्थिति इतनी दयनीय है कि उसपर साइकिल भी चलाने के बदले ढोकर पार करने को लोग विवश हो रहे है.

लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए जिला भू-अर्जन पदाधिकारी द्वारा पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को पत्र भेज जमीनदाताओं का बकाया राशि भुगतान करवाने की मांग की गयी है, ताकि निर्माण कार्य को पुनः चालू करवाया जा सके.

पत्र में किया गया है इन बातों का जिक्र
जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावां द्वारा कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग पथ प्रमण्डल सरायकेला-खरसावां को लिखे गये पत्र में कहा गया है कि आदित्यपुर-कांड्रा मुख्यमार्ग के पिंड्राबेड़ा से बुरूडीह होते हुए सालडीह मोड़ तक कुल लंबाई 16.331 किमी तक के चौड़ीकरण / मजबूतीकरण कार्य को मौजा मुर्गाघुटु एवं अन्य दो मौजा में भू-अर्जन के फलस्वरूप मुआवजा भुगतान हेतु अनुमानित व्यय राशि (स्थापना व्यय एवं आकस्मिक व्यय की राशि सहित, मकान/सहन को छोड़कर) संबंधी अबतक अप्राप्त है. इसमें अनुमानित राशि 8,14,02,603.00 (आठ करोड़ चौदह लाख दो हजार छह सौ तीन) रूपये बकाया है. उक्त राशि उपलब्ध कराने की मांग की गयी है.

इन गांवों से होकर हो रहा है पुनर्निर्माण
रापचा पंचायत के पिंड्राबेड़ा से होकर बुरूडीह पंचायत के सालमपाथर, श्रीधरपुर, बुरूडीह, बडडीह, रेघाडीह के बाद पुनः रापचा पंचायत के मुर्घाघुटू, मूसरीकुदर होते हुए कालिकापुर पंचायत के सालडीह मोड़ तक 16.331 किमी.

इन गांवों के लोग होंगे लाभांवित
पिंड्राबेड़ा, बड़ामारी, सालमपाथर, चिरूगोड़ा, मूसरीकूदर, मोहनपुर, मुर्गाघुटू, रेघाडीह, बडडीह, बुरूडीह, संथालडीह, पाटागोड़ा, श्रीधरपुर, हेसागुटू, रेयाङदा, सालमपाथर, शिवपुर समेत आर्का जैन कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राएं.

ग्रामीणों को मिलेगा प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार
उक्त सड़क का निर्माण हो जाने से जंगल बहुल क्षेत्र का गांव शहर से जुड़ जायेगा. वहीं पिंड्राबेड़ा से सालडीह तक सवारी वाहनों का परिचालन होने से ग्रामीणों को आवागमन करने में सुविधा होगी. इससे क्षेत्र का विकास होने के साथ-साथ ग्रामीण प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार से जुड़ेंगे.

विभाग द्वारा जमीन के बदले मुआवजा देने की बात कहते हुए जमीनदाताओं को कई बार आश्वासन दिया गया, लेकिन अब तक उसपर कोई चर्चा नहीं हुई. इसको देखते हुए पिंड्राबेड़ा में ग्रामीणों द्वारा ग्रामसभा कर काम पर रोक लगा दी गयी है : सुकमति मार्डी, मुखिया, रापचा पंचायत.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!