
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
साइट में प्रवेश करने के लिए QR CODE स्कैन करें

पश्चिम सिंहभूम, झारखंड. बड़ाजामदा ओपी अंतर्गत कांडेनाला रेलवे क्रॉसिंग से करीब दो सौ मीटर आगे एक बंद पड़ी खदान के पास बीती रात एक अज्ञात व्यक्ति की नृशंस हत्या कर दी गई.
सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पर बड़ाजामदा ओपी प्रभारी बालेश्वर उरांव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. ओपी प्रभारी ने कहा कि मृतक और हत्या में शामिल अपराधियों की पहचान के लिए छानबीन तेज कर दी गई है. आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है और इलाके में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.
