
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
साइट में प्रवेश करने के लिए QR CODE स्कैन करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत रापचा स्थित न्यू पिंड्राबेड़ा कॉलोनी के लोगों की बैठक अजय लाल साव की अध्यक्षता में हुई. इसमें न्यू पिंड्राबेड़ा कॉलोनी का जयराज नगर नामकरण किया गया. साथ ही बस्ती के विकास के लिए समिति का गठन किया गया, जिसमें सुग्रीव मुखी को अध्यक्ष, पूर्व सुबेदार विजय कुमार को उपाध्यक्ष, रामजी प्रसाद सिंहदेव को महासचिव, रत्नेश दुबे को सह सचिव, अजय लाल साव को कोषाध्यक्ष तथा विशेश्वर माहली को संगठन सचिव बनाया गया.
बैठक में शीघ्र ही नामकर से संबंधित बोर्ड मुख्यमार्ग पर लगाने का निर्णय लिया गया. इसके लिए भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, जिसमें सरायकेला राज परिवार के सदस्यों समेत सरकारी पदाधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया.
इसके पश्चात बस्ती के समस्याओं के लेकर विभागीय पदाधिकारियों से मिलकर ज्ञापन सौंपने का भी निर्णय लिया गया. बैठक में रूपेश सिंह, गोपाल सिंह, सुजीत सिंह, शिशिर मंडल, रतन मंडल, तपन ठाकुर समेत बस्ती के लोग शामिल थे.
