
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें


सरायकेला-खरसावां, झारखंड. झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार जिला सरायकेला खरसावां के सहयोग से टीएसयूआइएल के द्वारा विद्युत से संबंधित सुरक्षा एवं सावधानी को लेकर विधिक जागरूकता शिविर का शुक्रवार को औद्योगिक क्षेत्र स्थित आशियाना आदित्य सोसाइटी में आयोजन किया गया.
शिविर में अतिथि के रूप में उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच (सीजीआरएफ) के चैयरपर्सन सह सेवानिवृत्त जज आलोक राज, विद्युत तकनीकी अधिकारी शरत कुमार, संजीव कुमार सिन्हा, सचिव ओम शंकर झा, डालसा के अधिवक्ता विजय कुमार महतो व पीएवी मुकेश मिश्रा उपस्थित थे.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने बिजली से संबंधित सुरक्षा एवं उससे सावधानी बरतने को लेकर लोगों को जानकारी दी. कार्यक्रम में टीएसयूआइएल के डीसीएम एमपी वर्मा, सुमित रंजन सिन्हा आदि शामिल थे.
