
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया स्थित जेवियर स्कूल में विद्यालय के बच्चों के द्वारा विज्ञान,साहित्य एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.
इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि एक्सआइटीइ कॉलेज के प्राचार्य फादर इए फ्रांसिस ने किया, जबकि निर्णायक मंडली के रूप में विद्या ज्योति स्कूल के श्वेतलीना मोहंती, मनी कुमारी और कमलेश कुमार तथा केपीएस से स्वाती बेज व रजी आर नायर उपस्थित थे.
सभी अतिथियो को स्कूल के प्राचार्य फादर सेबेस्टियन ने स्वागत किया. इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न तरीके के विज्ञान, सामाजिक विज्ञान के मॉडल एवं चित्रकला के अदभुत नमूने पेश करके अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया.
प्रतिभागियों द्वारा प्रदर्शित प्रतिभाओं का अतिथियों ने सराहना किया. वहीं बच्चों की प्रदर्शनी ने अतिथियों समेत अभिभावकों का मन मोह लिया.
इस मौके पर विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य सिस्टर निवेदिता, सिस्टर सविता, प्रभात मिश्रा, रेखा सिंह, इंदु रानी दास, मिथिलेश कुमार, रौनक, अंजली झींगरण, प्रियंका पटेल, मौसुमी महतो समेत शिक्षक-शिक्षिका व अभिभावक उपस्थित थे.
