कामगारों की बहाली को लेकर कंपनी गेट पर प्रदर्शन, दस दिनों का अल्टीमेटम

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया के लार्ज सेक्टर स्थित क्राफ्ट्समेन ऑटोमेशन लिमिटेड कंपनी में निकाले गये 48 मजदूरों के बहाली की मांग को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने कंपनी गेट पर प्रदर्शन किया.

इस दौरान कंपनी प्रबंधन की अनुपस्थित में दंडाधिकारी के रूप में उपस्थित गम्हरिया प्रखंड के बीसीइओ सुनील कुमार चौधरी ने हस्तक्षेप करते हुए मामले से अवगत हुए. इस दौरान आंदोलनकारियों ने मांग पत्र सौंप दस दिनों का अल्टीमेटम दिया.

वहीं निर्धारित समय पर कोई पहल नहीं होने पर अनिश्चितकालीन गेट जाम करने की चेतावनी दी गयी.

बीसीइओ श्री चौधरी ने बताया कि मामले से अवगत होते हुए मांग पत्र लिया गया, जिसे आगे की कार्रवाई के लिए विभाग के सक्षम पदाधिकारी को भेज दिया जायेगा. इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों के साथ-साथ गम्हरिया थाना के जवान भी उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!