
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें


सरायकेला-खरसावां, झारखंड. जेईई मेन्स परीक्षा में एसटी/एससी-पीडब्ल्यूडी कैटेगरी में देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले रापचा निवासी सनातन माहली का दिव्यांग पुत्र लखन माहली को उसके इस उपलब्धि पर सम्मानित किया गया. इस दौरान सांसद जोबा माझी लखन का आवास पहुंच सम्मानित किया. साथ ही उसकी पढ़ाई में हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया.
इसके अलावा गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत रापचा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन कर लखन को सम्मानित किया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी ने कहा कि लखन की सफलता से युवाओं को प्रेरणा लेने की जरूरत है. हमें असफलता से निराश नहीं होना है, क्योंकि असफल होने के बाद ही सफलता मिलती है.
उन्होंने युवाओं से असफलता से घबराकर कोई गलत कदम नहीं उठाने की अपील की. इस दौरान लखन ने अपनी संघर्ष की कहानी बताते हुए स्कूल के छात्रों को सफलता के लिए मेहनत व संघर्ष करने की सलाह दी. समारोह में मुखिया सुकमति मार्डी, बीपीओ रूक्मणी हांसदा, रिसोर्स पर्सन सीमा कुमारी, ग्राम प्रधान बसंत टुडू समेत स्कूल के शिक्षक-शिक्षिका व बच्चे उपस्थित थे.
