
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. कोल्हान के आदिवासी समुदाय के संगठनों द्वारा विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा. इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है. इसको लेकर झारखंड आदिवासी संगठन के सदस्यों की बैठक माझी बाबा मिर्जा सोरेन की अध्यक्षता में हुई.
इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गयी. सदस्यों ने बताया कि नौ अगस्त को आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में आदिवासी अधिकार दिवस के रूप में मनाया जायेगा. इसमें पूरे कोल्हान से करीब दस हजार लोगों का महाजुटान होगा. इस दौरान आदिवासियों का सामाजिक, पारंपरिक, धार्मिक, शैक्षणिक और आर्थिक सशक्तिकरण पर प्रस्ताव लाया जायेगा एवं जनजाति भाषाओं का संरक्षण और विकास के लिए विशेष पहल किया जायेगा.
बैठक में झारखंड आदिवासी संगठन के केंद्रीय मुख्य संरक्षक मुकेश हेंब्रम, केंद्रीय अध्यक्ष शंकर मार्डी, कार्यकारी अध्यक्ष रवि पाड़ेया, महासचिव रवींद्र बास्के, राम हांसदा, सुधाकर हांसदा, राहुल हेंब्रम, जयराम हेंब्रम, दीपक सोरेन, साधुचरण सोय, शंकर किस्कु, माझी बाबा दुलाराम मार्डी, बोंज, शंकर कुमार हेंब्रम, रामबाबू मुद्देया, रामेश्वर सुरेन, सानो हांसदा, रवि मेलगांडी समेत समाज के लोग उपस्थित थे.
