भोगनाडीह लाठी चार्ज के विरोध में आदिवासी सांवता सुसार आखाड़ा ने सीएम का पुतला जलाया

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. हुल दिवस के मौके पर भोगनाडीह में हुई लाठी चार्ज को लेकर आदिवासी समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है. इसको लेकर आदिवासी सांवता सुसार आखाड़ा की ओर से पिंड्राबेड़ा मोड़ में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाकर आक्रोश प्रकट किया गया.

इससे पूर्व आखाड़ा के जिला संयोजक रामदास टुडू के नेतृत्व में सदस्यों ने सामाजिक रीति-रिवाज से शव यात्रा निकाली. इसके पश्चात सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी गयी. श्री टुडू ने कहा कि आदिवासियों पर अत्यचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. इसका परिणाम राज्य सरकार को भुगतना पड़ेगा.

उन्होंने कहा कि आखाड़ा द्वारा पुतला दहन के अलावा श्राद्धकर्म समेत सभी प्रथा को भी निभाया जायेगा. इस मौके पर प्रखंड संयोजक सोनाराम मार्डी, नंदलाल टुडू, बिरेन सोरेन, पवन हांसदा, बाबूराम मार्डी, त्रिभूवन बेसरा, बिट्टू हांसदा, भोगान हांसदा, गुरवा मार्डी, प्रधान मार्डी, सोनाराम हेंब्रम, भोला हेंब्रम, मधु सोरेन, मुंशी हांसदा समेत आखाड़ा के सदस्य शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!