बीडीओ ने मुखिया के साथ ऑनलाइन बैठक कर बनायी रणनीति, गम्हरिया में होंगे मशरूम और शहद उत्पादन, मिलेंगे रोजगार

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में शीघ्र ही मशरूम व शहद उत्पादन को लेकर प्रक्रिया शुरू की जायेगी. इससे जहां प्रखंड के लोगों को अपने क्षेत्र में ही मशरूम व शहद उपलब्ध होंगे. वहीं ग्रामीण रोजगार से भी जुड़ेंगे. इसको लेकर बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी ने पंचयातों के मुखिया के साथ वीसी कर योजनाओं पर चर्चा करते हुए रणनीति बनायी.

उन्होंने कहा कि प्रखंड के 17 पंचायत में शहद पालन को लेकर पहल किया जायेगा, जहां 50-50 बॉक्स दिया जायेगा. इससे उत्पादकों को मात्र कुछ माह में ही लाखों रुपये की आमदनी होगी. वहीं बरसात के बाद मशरूम उत्पादन को लेकर भी पहल शुरू किया जायेगा. बैठक में 21 में से 19 पंचायत के मुखिया शामिल हुए.

समूह बनाकर महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य
बीडीओ ने कहा कि गांवों में समिति बनाकर महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जायेगा. इसके लिए दिसंबर तक 1723 महिला समितियों का गठन कने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें 1541 समितियों का गठन कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि गांवों में महिलाओं को रोजगार से जोड़ने को लेकर प्रेरित करना है. इसमें बाधा डालने वालों पर कार्रवाई की जायेगी.

योजनाओं के क्रियान्वयन में जनप्रतिनिधियों का सहयोग अहम
बैठक के दौरान बीडीओ ने कहा कि पंचायतों में राज्य व केंद्र सरकार की ओर से कई योजनाएं चलायी जा रही है. उन योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में जनप्रतिनिधियों का सहयोग अहम है. जागरूकता के अभाव में ग्रामीण योजनाओं का लाभ लेने से वंचित हो जाते है. उन्होंने जनप्रतिनिधियों से योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक करने की अपील की.

श्री द्विवेदी ने कहा कि फिलहाल कृषि विभाग की ओर से धान के अलावा मक्का, मूंगफली, मडुआ, रागी, अरहर आदि का भी बीज उपलब्ध कराया जा रहा है. इसको लेकर ग्रामीणों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है. वहीं मनरेगा की ओर से ग्रामीणों को डोभा व तालाब निर्माण के लिए भी प्रोत्साहित किया जाये, ताकि भविष्य में होने वाले जल संकट से राहत मिल सके. उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम के बाद गांवों में रात्रि चौपाल की तर्ज पर शाम चौपाल का आयोजन दोबारा शुरू किया जायेगा.

बारिश को लेकर सतर्क व सक्रिय रहने की अपील
बैठक के दौरान लगातार हो रही बारिश को लेकर भी चर्चा की गयी. उन्होंने बारिश को लेकर सभी पंचायत के मुखिया को सतर्क व सक्रिय रहने की अपील की. साथ ही कच्चा व जर्जर मकानों में रह रहे परिवार को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सरकारी भवनों में शिफ्ट करने, झूलता बिजली का तार या सूखे वृक्ष तथा नदी में पानी बढ़ने पर इसकी सूचना पंचायत सचिव को देने की बात कही.

समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन
बैठक के दौरान विभिन्न पंचायत के मुखिया ने पंचायत की समस्या से बीडीओ को अवगत कराया. इस पर बीडीओ ने समस्याओं के समाधान को लेकर पहल करने का आश्वासन दिया. इस दौरान कालिकापुर में स्कूल ऊपर से बिजली तार गुजरने, छोटा गम्हरिया में जहां-तहां गड्ढे हो रहे सड़क को भरने के लिए फंड उपलब्ध करानने, डुमरा के हांडीभांगा में घर ढहने के पीड़ित को सहायता देने, बुरूडीह में अधिकांश चापाकल खराब होने व चामारू में सड़क की समस्या होने की बात संबंधित मुखिया ने कही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!