
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी की अध्यक्षता में हुई. इसमें प्रखंड समिति द्वारा आयोजित हुल दिवस कार्यक्रम की समीक्षा की गयी. साथ ही भोगनाडीह में हुई घटना पर निंदा करते हुए उसमें शामिल साजिशकर्ता व अन्य दोषियों का खुलासा करने की मांग सरकार से की गयी. श्री माझी ने कहा कि भोगनाडीह मामला दुर्भाग्यपूर्ण व निंदनीय है. इसमें शामिल अन्य लोगों के नाम का भी उजागर होना जरूरी है.
उन्होंने कहा कि अंग्रेजों व महाजनी प्रथा के खिलाफ हुल विद्रोह हुआ था ये सभी को ज्ञात है, पर हुल पार्ट टू किसके खिलाफ शुरू की गयी. यह जांच का विषय है. उन्होंने कहा कि बाहरी तत्वों द्वारा आदिवासियों के बीच फूट डालने का प्रयास करना ही हुल पार्ट टू है, जिसे हमारी सरकार ने विफल कर दिया.
बैठक में भाजपा के खिलाफ ग्रामस्तर पर पोल खोल अभियान चलाने व ग्रामीणों को सतर्क करने को लेकर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. बैठक में सोखेन हेंब्रम, सुखराम टुडू, देव मार्डी, अनिल सोरेन, अरूण सोरेन, प्यारेलाल प्रधान, गोम्हा हांसदा, गोरखा हांसदा समेत कार्यकर्ता शामिल थे.
