
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर-कांड्रा मुख्यमार्ग पर डीवीसी मोड़ के टिस्को सोसाइटी से केंदूगाछ मोड़ तक सर्विस रोड किनारे स्थित नाला की सफाई के नाम पर गंदगी को रोड पर छोड़े जाने से उक्त मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बंद हो गयी है. राहगीरों को हो रही परेशानी को देखते हुए नगर निगम व सड़क निर्माता एजेंसी जेएआरडीसीएल से लगातार सफाई कराकर सड़क में आवागमन चालू कराने की गुहर लगाने के बाद भी कोई पहल नहीं होने से स्थानीय लोग भड़क गये.
साथ ही पूर्व पार्षद अभिजीत महतो के नेतृत्व में प्रदर्शन कर आक्रोश प्रकट किया गया. साथ ही उक्त मार्ग पर शीघ्र आवागन चालू नहीं होने पर अनिश्चितकालीन सड़क जाम करने की चेतावनी दी गयी.
नगर निगम व एजेंसी की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे लोग
श्री महतो ने बताया कि सड़क निर्माता एजेंसी की ओर से सफाई के नाम पर सर्विस रोड का नाला से गंदगी को सड़क पर छोड़ दिया गया. इससे उक्त मार्ग पर आवागमन बंद हो गया है. इसकी वजह है स्थानीय कॉलोनीवासियों को नियम तोड़कर गलत दिशा से होकर आवागमन करना पड़ रहा है.
इस कारण कई लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे है. मामले को लेकर कई बार सड़क निर्माता एजेंसी से गुहार लगायी गयी, लेकिन उनके द्वारा नगर निगम का काम होने का हवाला देकर पल्ला झाड़ दे रहे है. उन्होंने कहा कि नगर निगम व सड़क निर्माता एजेंसी की लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है.
