
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. राज्य में मिलने वाले विभिन्न प्रकार के पेंशन राशि में वृद्धि करने की मांग को लेकर सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (एसयूसीआइ) के कार्यकर्ताओं ने गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय में प्रदर्शन किया. साथ ही मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सीओ को सौंप विभिन्न प्रकार के पेंशन राशि को बढ़ाकर पांच हजार रुपये करने तथा नियमित पेंशन भुगतान करने की मांग की गयी. एसयूसीआइ के प्रतिनिधि विष्णु देव गिरी ने कहा कि आज बढ़ती महंगाई के समय ने हर वर्ग का कमर तोड़ दिया है. ऐसे में पेंशन के लाभूकों को महज एक हजार रुपये में जीवन यापन करना संभव नहीं है. वहीं नियमित पेंशन नहीं मिलने से उनके बीच आर्थिक संकट उत्पन्न हो गयी है.
इसको देखते हुए सभी प्रकार के पेंशन राशि को पांच हजार रुपये करने तथा नियमित पेंशन भुगतान की मांग की गयी. प्रतिनिधिमंडल में मौसमी मित्रा, शोभा रानी, विमला देवी, चांदमणि देवी, गुरबारी पाड़या, भारती मुखी, हेमंत पांडेय, भारत लाल शर्मा, कन्हैया सिंह, शंकरी लोहार, द्रौपदी तंतुबाई, दीपा मुंदरी, रानी गोप, बिमला सिंह समेत वृद्धा, विधवा तथा विकलांग पेंशन लाभार्थी उपस्थित थे.
