
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी की अध्यक्षता में गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय में बाल विकास परियोजना कार्यालय में नशा मुक्ति अभियान के तहत निषिद्ध मादक पदार्थों के उपयोग रोकने से संबंधित प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी ने कहा कि किशोर वर्ग के युवा नशा के रूप में दवाईयों समेत नशीले पदार्थ का इस्तेमाल करते हैं, जो बहुत खराब स्थिति है. इसे रोकना अति आवश्यक है.
इसके लिए अपने बच्चों पर हमें ध्यान देने की जरूरत है. इस समस्या के समाधान में माता-पिता शिक्षक और परिवार के अन्य सदस्यों की पूरी जिम्मेदारी होती है. इस दौरान सभी महिला कर्मियों को शपथ दिलाई गई. प्रशिक्षण में महिला पर्यवेक्षिका कुचाई सरस्वती मांझी,मायरानी महतो, पुतुल सिंह, अर्चना कुमारी, सविता रानी कुजूर एवं सभी सेविका व सहायिका शामिल थे.
