
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. कांड्रा-आदित्यपुर मार्ग पर आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक के ट्रैफिक सिग्नल के पास गुरूवार को ट्रक ने कार को टक्कर मार दिया. उक्त घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गया.
इसके बाद काफी देर तक ट्रक चालक व कार चालक के बीच सड़क पर ही बकझक शुरू हो गयी. इसकी वजह से काफी देर तक आवागमन प्रभावित हो गया. इससे वाहनों की कतार लग गयी. इसकी सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारा कर आवागमन सामान्य कराया.

वहीं आदित्यपुर-कांड्रा मार्ग पर कांड्रा थाना अंतर्गत पिंड्राबेड़ा में दो कार के बीच टक्कर हो गयी. उक्त घटना में कार सवारों को हल्की चोट लगी है. जानकारी के अनुसार गम्हरिया की ओर जा रही कार का टायर फटने से डिवायडर से टकराकर उस पार उछल गयी. इसी दौरान गम्हरिया की ओर से आ रही कार से टक्कर हो गयी.
घटना को लेकर कुछ देर तक आवागमन बाधित रहा. वहीं इसकी सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर आवागमन सामान्य कराया.
