
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बुरूडीह में गैर चिन्हित जगह पर आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कराये जाने का ग्रामीणों द्वारा विरोध किया गया. साथ ही एसडीओ, बीडीओ व सीओ को ज्ञापन सौंप निर्माण कार्य पर रोक लगाते हुए अंचल द्वारा चिन्हित स्थल पर केंद्र निर्माण कराने की मांग की गयी. ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में पूर्व चयनित स्थल मंडल टोला में केंद्र निर्माण शुरू हुआ है. वहां केंद्र बनने से उक्त गांव का तीन टोला संथाल टोला, धीवर टोला व सरदार टोला के बच्चों को आने में परेशानी होगी.
इसको देखते हुए ग्रामीणों द्वारा पूर्व में ही विरोध दर्ज करायी गयी थी, जिसको गंभीरता से लेते हुए अंचल द्वारा ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिख नये जगह को चिन्हित कर स्थल से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गयी थी. इसके बाद भी पूर्व में चिन्हित स्थल पर ही केंद्र भवन निर्माण शुरू किया गया. इससे ग्रामीण भड़क गये. साथ ही बीडीओ व सीओ को ज्ञापन सौंप काम पर रोक लगाने की मांग की गयी. ज्ञापन सौंपने वालों में सुरेश मुर्मू, रामकृष्णा हांसदा, रायसेन टुडू, हरेंद्रनाथ हांसदा, विशु मुर्मू, जीतेन मुर्मू, रवींद्र बेसरा, मंगल बेसरा, सावन टुडू, सुकलाल मुर्मू, राहुल मार्डी, सुकराम हांसदा आदि शामिल थे.
