जेएलकेएम ने घायल कामगार को वार्ता कर दिलाया न्याय तथा सफाईकर्मियों के मामले का भी कराया समाधान

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया स्थित शारदा इंडिस्ट्रीज कंपनी में काम के दौरान घायल कामगार अभिजीत कालिंदी को जेएलकेएम द्वारा न्याय दिलाया गया. मामले की जानकारी होने पर पार्टी के गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष गोपाल महतो व केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रेम मार्डी के नेतृत्व में कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ वार्त हुई.

इसमें घायल को पूर्ण इलाज के साथ-साथ फीट होने तक इएसआइ के माध्यम से पेमेंट का भुगतान व मासिक वेतन देने तथा कंपनी जब तक रहेगी तब तक सुपरवाइज़र के पद पर नौकरी देने की शर्त रखी गयी. इस दौरान घायल कारमगार के अलावा अर्जुन महतो, विजय महतो आदि शामिल थे.


सफाईकर्मियों के मामले का भी जेएलकेएम ने कराया समाधान
औद्योगिक क्षेत्र के श्रीडुंगरी के पास स्थित ऑटो प्रोफाइल कंपनी में कार्यरत सफाईकर्मियों की समस्य का जेएलकेएम द्वारा समाधान करवाया गया. मामले को लेकर पार्टी के केंद्रीय संगठन मंत्री रवींद्र सरदार टाइगर व केंद्रीय उपाध्यक्ष तरूण महतो ने बताया कि कर्मियों को दूसरे प्लांट में तथा दुसरे ठेकेदार के यहां हस्तांतरित नहीं करने की मांग को लेकर धरना पर बैठे थे.

इसकी सूचना पाकर पार्टी कार्यकर्ता कंपनी पहुंच उनकी मांगें से अवगत हुए. साथ ही ठेकेदार व कंपनी के प्रतिनिधि से वार्ता कर मामले का निष्पादन कराया गया. इस दौरान केदार महतो, सत्यनारायण महतो, रवि कालिंदी, सुधीर मुखी समेत पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!