
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया थाना अंतर्गत बलरामपुर में शनिवार को अपने घर की छत से गिर कर घायल शारदा शर्मा (24) की टीएमएच में इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गयी. इस मामले में शारदा के पिता ओम प्रकाश (कोडरमा निवासी) ने बेटी के पति नरेश शर्मा, ससुर व सास के खिलाफ गम्हरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें बताया है कि उनकी बेटी को अक्सर दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जाता था.
पिता ने प्राथमिकी में ससुराल वालों पर बेटी को छत से धकेल कर हत्या कर देने का आरोप लगाया है. इधर, विवाहिता के शव का एमजीएम मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराया गया. इसके बाद मायके वालों शव को लेकर कोडरमा चले गये. इस मामले में गम्हरिया थाना पुलिस ने कहा कि विवाहिता के परिजनों ने सोमवार को घटना की जानकारी दी है. सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी गयी है.
2022 में हुई थी नरेश और शारदा की शादी
मूल रूप से कोडरमा के चंदवारा की रहनेवाली शारदा शर्मा की शादी वर्ष 2022 में हजारीबाग के बरकट्ठा निवासी नरेश शर्मा से हुई थी. दंपती का एक डेढ़ साल का बच्चा भी है. नरेश शर्मा करीब एक सप्ताह पहले ही शारदा व बच्चे के साथ बलरामपुर निवासी संतोष मालाकार के यहां किराये के मकान में रहने आया था. जानकारी के अनुसार, वह शहर के एक शिक्षण संस्थान में कार्यरत है. छत से गिरने से घायल शारदा को पति नरेश ने ही टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया था.
