रापचा पंचायत के पिंड्राबेड़ा में ग्रामसभा कर लिया गया निर्णय, बिना मुआवजा भुगतान के बंद रहेगा पाइप लाइन निर्माण कार्य

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड पांच पंचायत को जल जीवन मिशन योजना के तहत पाइप लाइन से जलापूर्ति के लिए चल रहे पाइप लाइन बिछाने के कार्य को रापचा पंचायत के पिंड्राबेड़ा में ग्रामीणों द्वारा रोक लगा दी गयी है. ग्रामीणों का आरोप है कि एजेंसी द्वारा रैयतदारों को जमीन अधिग्रहण से संबंधित बिना कोई नोटिस दिये बिना ही रात को काम किया जा रहा है. विभाग द्वारा रैयतदारों के लिए किसी प्रकार का मुआवजा तय किये बिना ही निर्माण कार्य कराये जाने का विरोध करते हुए निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गयी है.

मामले को लेकर ग्राम प्रधान बुद्धेश्वर मार्डी की अध्यक्षता में ग्रामीणों की ग्रामसभा हुई, जिसमें रैयतदारें के लिए बिना मुआवजा तय किये बिना निर्माण कार्य बंद रखने का निर्णय लिया गया. ग्रामसभा में मुखिया सुकमति मार्डी, उदय मार्डी, गोरखा हेंब्रम, सुंदर माझी, टिमू मुर्मू, लेचाराम हांसदा, गंगाराम हेंब्रम समेत ग्रामीण उपस्थित थे.

बीडीओ ने दिया मुआवजा दिलाने का आश्वासन
योजना को पूरा होने में हो रही देरी को देखते हुए ग्रामसभा में बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के इइ दिवाकर देवगम, जेइ भागवत टुडू व एसबीएम के जेइ जगराम पिंगुवा भी शामिल होकर ग्रामीणों को योजना से संबंधित जानकारी देते हुए निर्माण कार्य में सहयोग करने की अपील की गयी, हालांकि ग्रामीण बीडीओ के समक्ष भी अपनी निर्णय पर अड़े रहे.

साथ ही ग्राम विकास के लिए ग्रामीणों ने बीडीओ से जाहेरथान घेराबंदी समेत गांव की जर्जर सड़कों का पुनर्निर्माण कराने की मांग की गयी. इस पर बीडीओ ने रैयतदारों को जमीन का मुआवजा दिलाने को लेकर पहल शुरू करने व मांगों को पूरा कराने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया.

पिंड्राबेड़ा में करीब डेढ़ एकड़ रैयती जमीन पर बिछेगा पाइप
जानकारी के अनुसार जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत करीब 78 करोड़ रुपये की लागत से बुरूडीह में वृहत पानी टंकी निर्माण कराया जा रहा है. उक्त टंकी से बुरूडीह, रापचा, डुमरा, कांड्रा व जगन्नाथपुरपंचायत को पाइप लाइन के माध्यम से जलापूर्ति की जायेगी. इसके तहत पिंड्राबेड़ा में करीब 42 रैयतदारों का करीब डेढ़ एकड़ जमीन से होकर पाइप बिछाने का काम चल रहा था, जिसे ग्रामीणों द्वारा फिलहाल रोक दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!