
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें


सरायकेला-खरसावां, झारखंड. सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर कोलाबिरा ओपी अंतर्गत नंदीडीह में रविवार की शाम ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. वहीं बाइक पर पीछे बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी. मृतक व घायल की पहचान नहीं हो पायी है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं घायल युवती को एंबुलेंस से इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया. बताया गया कि मृतक व घायल युवती भाई-बहन थे.
घटना के वक्त मौके से गुजर रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी रूके. साथ ही घटना पर दुःख प्रकट किया. साथ ही टीएमएच के महाप्रबंधक को दूरभाष से घायल युवती का त्वरित इलाज के लिए आग्रह किया. जानकारी के अनुसार बाइक सवार कोलाबिरा की ओर जा रहा था. इसी दौरान नंदीडीह के पास अनियंत्रित होकर आगे से आ रही ट्रक से टकरा गयी.
आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
उक्त मार्ग पर लगातार हो रहे सड़क दुर्घटना को लेकर लोगों ने आक्रोश प्रकट किया. साथ ही सड़क जाम कर सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने को लेकर पहल करने की मांग की गयी. इस दौरान श्री मुंडा द्वारा आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया. इसके बाद लोगों द्वारा जाम हटाया गया.
