
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

पूर्वी सिंहभूम, झारखंड. पटमदा मुख्य सड़क पर बामनी चौक के पास रविवार देर शाम तेज रफ्तार एक अनियंत्रित कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों घायलों को अपनी गाड़ी से पटमदा सीएचसी अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक चिकित्सा के उपरांत डॉक्टर प्रशांत रंजन ने दोनों को एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया.
घायलों में बामनी टोला बड़डीह निवासी फ़दन माझी (45) की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई. जबकि उसके साथी भादूडीह निवासी बबलू हेंब्रम को टीएमएच रेफर कर दिया गया. उसकी भी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि पटमदा से जमशेदपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार एक कार ने बामनी स्थित एक होटल से अपने घर जाने के लिए बाइक पर बैठे युवकों को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक करीब 20 फीट दूर जाकर बीच सड़क पर गिर गए. कार चालक तेजी से गाड़ी को भगाते हुए जमशेदपुर की ओर भाग गया.
