ग्राम प्रधान को सौंपे पत्र में असामाजिक तत्व शब्द का उपयोग किये जाने से भड़के ग्रामीणों ने सीओ को घेरा

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया अंचल अंतर्गत रापचा पंचायत के पदमपुर में उत्पन्न एक जमीन विवाद को लेकर सीओ द्वारा वार्ता के लिए जारी नोटिस में असामाजिक तत्व शब्द का उपयोग किये जाने से ग्रामीण भड़क गये. साथ ही पदमपुर के ग्राम प्रधान सह झामुमो केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के के नेतृत्व में अंचल कार्यालय में प्रदर्शन कर आक्रोश प्रकट किया.

वहीं सीओ अरविंद कुमार बेदिया का घेराव कर नोटिस में लिखे गये असामाजिक तत्व पर आपत्ती प्रकट की गयी. करीब तीन घंटे तक घेराव किये जाने के बाद सीओ द्वारा नोटिस में सुधार करने का आश्वासन देने पर ग्रामीण शांत हुए. हंगामे की सूचना पाकर आदित्यपुर व गम्हरिया थाना की पुलिस भी प्रखंड मुख्यालय पहुंची.

इस दौरान झामुमो प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी, शंभू टुडू, उदय मार्डी, सोखेन हेंब्रम, गौतम महतो, सूरज लाल महतो, बुद्धेश्वर मार्डी, धरमू टुडू, कोंदा बेसरा समेत काफी संख्या में महिला-पुरूष ग्रामीण उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!