
खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध
https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. सरायकेला थाना क्षेत्र के रुगड़ी गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान श्याम हेम्ब्रम (23 वर्ष) के रूप में हुई है.
घटना गुरूवार शाम लगभग पांच बजे की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार श्याम हेम्ब्रम घर के बाहर मौजूद था, तभी अचानक तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ और वह उसकी चपेट में आ गया. इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग उसे तुरंत सरायकेला सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
बताया जाता है कि मृतक मजदूरी का काम करता था और ट्रैक्टर चालक के रूप में भी कार्य करता था. उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है और लोगों में गहरा दुख देखा जा रहा है.
