
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. ईटागढ़ पंचायत में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनप्रतिनिधियों द्वारा पहल शुरू की गयी. इसका शुभारंभ राजकीय मध्य विद्यालय ईटागढ़ से किया गया. मुखिया संध्या रानी सरदार की अध्यक्षता में स्कूल के शिक्षकों व सदस्यों की बैठक हुई, जिसमें अभियान को लेकर चर्चा की गयी.
श्रीमती सरदार ने बताया कि बच्चों को शिक्षा के प्रति रूचि लाने के उद्देश्य से अभिभावकों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. इसके तहत नियमित स्कूल नहीं आने वाले छात्रों के घर-घर जाकर अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित स्कूलभेजने का आग्रह किया जायेगा.
इसके लिए एक मई से की तिथि निर्धारित की गयी है. इसके अलावा प्रत्येक 15 दिन में विद्यालयवार जांच परीक्षा लेने का निर्णय लिया गया. वहीं स्कूल में साफ-सफाई पर ध्यान देने का निर्देश प्रभारी एचएम को दी. बैठक में पूर्व मुखिया रवींद्र सरदार टाइगर, प्रभारी एचएम शिशिर कुमार, अनिता महतो आदि उपस्थित थे.
