अनियमित वेतन भुगतान से आक्रोशित टाटा स्टील के कामगारों ने किया हड़ताल

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया स्थित टाटा स्टील में बालाजी एजेंसी के अधीन कार्यरत कामगारों को समय पर वेतन भुगतान नहीं करने से कामगार भड़क गये. साथ ही मंगलवार सुबह कामगार काम का बहिष्कार कर हड़ताल पर चले गये. इस संबंध में कामगारों ने बताया कि एजेंसी द्वारा हर माह वेतन भुगतान में देरी करती है. वहीं इसका विरोध करने पर काम से निकालने की धमकी भी देती है.

कामगारों ने कहा कि हर माह किचकिच करने पर 15 तारीख तक वेतन भुगतान किया जाता है, लेकिन इस माह अभी तक पैसा नहीं दिया गया है. इसका सीधा असर कई कामगारों के आर्थिक स्थिति पर पड़ रहा है. हर माह वेतन के लिए एजेंसी से गुहार लगाने के बाद भी भुगतान होने में देरी होने से कामगार भड़क गये. साथ ही मंगलवार को काम का बहिष्कार कर हड़ताल पर चले गये. इसकी सूचना पाकर एजेंसी के सुपरवाइजर अशोक कुमार मजदूरों के पास पहुंच उन्हें शीघ्र वेतन भुगतान करने का आश्वासन दिया, लेकिन वो मानने को तैयार नहीं हुए. काफी समझाने के बाद कामगारों ने अंतिम चेतावनी देते हुए काम पर लौटे.

श्री कुमार ने बताया कि कामगारों के वेतन का भुगतान शीघ्र कर दिया जायेगा. विदित हो कि इससे पूर्व भी कई बार कामगार वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर चुके है. कामगारों ने कहा कि समय पर वेतन भुगतान नहीं होती है तो इसकी शिकायत प्रबंधन से किया जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!