गम्हरिया में 55 लाख से होगा छह आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया के वैसे गांव जहां आंगनबाड़ी केंद्र के अभाव में बच्चों को निजी भवनों में शिक्षा ग्रहण करना पड़ रहा है. वैसे गांवों में आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. फिलहाल लघु सिंचाई प्रमंडल विभाग द्वारा गम्हरिया प्रखंड के छह गांवों को चिन्हित किया गया है, जहां करीब 55.41 लाख की लागत से केंद्र भवन निर्माण करवाया जायेगा. इसके लिए भूमि चिन्हित कर शीघ्र ही निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी.
इन गांवों में बनेगा नया आंगनबाड़ी केंद्र
जयकान पंचायत का दड़ाईमाच, ईटागढ़ पंचायत का कुलूडीह व ईटागढ़, नवागढ़ पंचायत का उज्जवलपुर व सामरम तथा डुमरा पंचायत का पालुबेड़ा.
पोषण क्षेत्र के बच्चों को होगी सुविधा
संबंधित गांवों में केंद्र भवन निर्माण हो जाने से उक्त केंद्र अंतर्गत पोषण क्षेत्र के बच्चों को सुविधा होगी. वर्तमान में उन गांवों में अपना केंद्र भवन नहीं होने पर बच्चों को किराये के मकान पर सेविका व सहायिका द्वारा प्रारंभिक शिक्षा दी जा रही है. संबंधित मकानों मे जगह की कमी के कारण समुचित रूप से पठन-पाठन नहीं हो पा रही है. वहीं मकान का किराये का अतिरिक्त खर्च वहन करना पड़ रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!