पार्वतीपुर में चड़क पूजा में छऊ नृत्य की धूम, कलाकारों ने बांधा समां

खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़े : चैत्र पर्व 2026 में ‘मेघदूत’ नृत्य की मोहक प्रस्तुति, गम्हरिया के कलाकारों ने बांधा समां

कार्यकिरम में उपस्थित कलाकार व आयोजन समिति के सदस्य

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या दस अंतर्गत पार्वतीपुर डुंगरी टोला में चड़क पूजा के अवसर पर भव्य छऊ नृत्य का आयोजन किया गया. आयोजन समिति के अध्यक्ष किशन मार्डी की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ.

इस सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाने के लिए पश्चिम बंगाल के उस्ताद रसराज महतो एवं झारखंड के उस्ताद विजय महतो के छऊ नृत्य दल को आमंत्रित किया गया था. कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से पौराणिक कथाओं को जीवंत कर दिया.

छऊ नृत्य की विविध प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम का उद्घाटन वार्ड दस के पार्षद शंकर सरदार, वार्ड नौ के पार्षद दुर्गा चरण बेसरा, नायके बाबा लेका सोरेन तथा मेयर व वार्ड के पूर्व प्रत्याशी रवींद्र बास्के ने संयुक्त रूप से किया.

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि छऊ नृत्य हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर है और सरायकेला-खरसावां जिले की पहचान भी है. इसे संरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है.कार्यक्रम में बनमाली महतो, जगेश्वर महतो, रोहित महतो, दानूराम महतो, राजू, भरत, पेटू लोहार, सुबोध चंद्र महतो समेत आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्थानीय दर्शक उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!