हरिना-बुनुडीह में अवैध कमिटी भंग, नई स्वतंत्र समिति का गठन

खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़ें : मुखिया सुकमति मार्डी की संवेदनशीलता से भटकी मासूम को मिला परिवार का सहारा

 

पूर्वी सिंहभूम, झारखंड. पोटका प्रखंड के मेजोगोड़ा क्षेत्र अंतर्गत बुनुडीह में आदिम भूमिज मुंडा कल्याण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता हातु मुड़ा लखिश्वर सरदार ने की.

बैठक में हरिना समेत आसपास के कई गांवों—मेजोगोड़ा, पतिसाई, नारदा, कुंदरूकोचा, बोंगाडूंगरी, कंदर, कोराडकोचा, देंगाम, फूलझारी, आतेझारी, रगड़ासाई, रुगड़ीसाई, जोजोडीह, सिगदी, सरजोमडीह, गोमेयासाई, पुखुरिया, बोड़ाम, बाड़ेडीह, बकमडीह, कोवाली, कैरासाई, पावरु, चाकड़ी, कलमडीह और पंड्यासाई के ग्रामीण व पारंपरिक प्रतिनिधि उपस्थित थे.

बैठक में ‘दिसुम हादी’ से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. इस दौरान यह खुलासा हुआ कि आदिम भूमिज मुंडा कल्याण समिति, बुनुडीह को बिना जानकारी दिए एक राजनीतिक दल के इशारे पर एक अस्थायी और अवैध कमिटी का गठन कर दिया गया था.

इस पर सभी उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए उक्त अवैध कमिटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया. साथ ही समाज के प्रबुद्ध लोगों की देखरेख में आदिम भूमिज मुंडा कल्याण समिति, बुनुडीह का पुनर्गठन किया गया.

नई समिति को पूरी तरह स्वतंत्र घोषित किया गया है. यह किसी अन्य कमिटी के अधीन नहीं रहेगी. समिति का मुख्य उद्देश्य समाज के धार्मिक परंपराओं का संरक्षण और सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यों को बढ़ावा देना होगा.

नवगठित समिति में हीरो सिंह सरदार (नारदा) को अध्यक्ष, अभिषेक सरदार (संग्राम) को सचिव और कोकिल सरदार को कोषाध्यक्ष बनाया गया है. शेष पदों का विस्तार तीन महीने के भीतर करने का निर्णय लिया गया है.

बैठक में पूर्व अध्यक्ष श्रीपति सरदार, पूर्व सचिव रघुनाथ सरदार, दिसुम नाया सुशांत सरदार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!