
खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़ें : इंसानियत जिंदा है: भटकी मासूम को मुखिया ने दिया मां जैसा सहारा
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. कांड्रा थाना क्षेत्र के रापचा पंचायत स्थित पिंड्राबेड़ा मोड़ पर भटककर पहुंची एक मासूम बच्ची को मानवता और जिम्मेदारी का उदाहरण पेश करते हुए सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया गया.
जानकारी के अनुसार 18 अप्रैल को दिपाली किस्कू नाम की बच्ची रास्ता भटककर पिंड्राबेड़ा मोड़ पहुंच गई थी. अपने घर का पता बताने में असमर्थ इस मासूम को पंचायत की मुखिया सुकमति मार्डी ने अपने संरक्षण में रखा और उसकी देखभाल सुनिश्चित की.
इस दौरान मुखिया ने न सिर्फ बच्ची को सुरक्षित रखा, बल्कि उसके परिजनों की तलाश भी जारी रखी. सूचना मिलने के बाद जब बच्ची के परिजन वहां पहुंचे, तो पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ बच्ची को उन्हें सौंप दिया गया.
जानकारी देते हुए मुखिया सुकमति मार्डी ने बताया कि बच्ची के पिता का पहले ही निधन हो चुका है और उसकी मां भी कहीं चली गई है. ऐसे में शिवनारायणपुर निवासी डॉक्टर हेंब्रम और उनकी पत्नी ही उसका पालन-पोषण कर रहे हैं.
मुखिया की इस मानवीय पहल से एक मासूम सुरक्षित अपने अपनों तक पहुंच सकी. यह घटना समाज में करुणा, जिम्मेदारी और इंसानियत की मिसाल बनकर उभरी है.
