20 रुपये में साड़ी-धोती: गम्हरिया में 69 हजार लाभुकों को मिलेगा लाभ

खबरों से जुड़े रहने के लिए click करें
https://www.dainiksamvadbharatlive.co.in

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सिर्फ QR CODE स्कैन करें और site में प्रवेश करें

इसे भी पढ़ें : जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने गांवों में जनसंवाद कर सुनी समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा

 

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. खाद्य एवं उपभोक्ता निदेशालय, झारखंड द्वारा संचालित सोना-सोबरन धोती-साड़ी योजना के तहत एनएफएसए राशन कार्डधारियों के बीच साड़ी, धोती व लूंगी का वितरण अल्प कीमत पर किया जायेगा.

गम्हरिया प्रखंड के कुल 69,008 लाभुकों का चयन किया गया है. इन लाभुकों के बीच जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों के माध्यम से वस्त्रों का वितरण जल्द शुरू किया जायेगा.

योजना के तहत प्रत्येक लाभुक को एक साड़ी तथा एक धोती या एक लूंगी प्रदान की जायेगी. धोती एवं लूंगी का वितरण 60:40 के अनुपात में किया जायेगा. गम्हरिया प्रखंड के लिए 20,330 साड़ी, 12,198 धोती तथा 8,132 लूंगी आवंटित की गयी है. वहीं आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के लिए 14,174 साड़ी, 8,504 धोती एवं 5,670 लूंगी उपलब्ध करायी गयी है.

प्रत्येक लाभुक को एक साड़ी दस रुपये तथा एक धोती या लूंगी दस रुपये में दी जायेगी. इस प्रकार कुल 20 रुपये में दो वस्त्र उपलब्ध कराये जायेंगे. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पूनम कुमारी ने सभी पीडीएस दुकानदारों को निर्देश दिया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रथम छमाही के तहत वस्त्रों का उठाव सोमवार तक सुनिश्चित किया जाये.

निर्देश में कहा गया है कि एक सप्ताह के भीतर सभी लाभुकों के बीच वितरण कार्य पूरा कर लिया जाये. योजना के लिए आवश्यक वस्त्र प्रखंड कार्यालय में उपलब्ध हैं और डीलरों के बीच वितरण प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वितरण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. समय सीमा के भीतर कार्य पूरा नहीं करने वाले डीलरों पर कार्रवाई की जायेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!