
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया बाजार के दुकानदारों ने बाजार परिसर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनायी गयी. इस दौरान कांग्रेस नेता फूलकांत झा के नेतृत्व में दुकानदारों ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. साथ ही फुटपाथी दुकानदारों व राहगीरों के बीच लड्डू का वितरण किया गया. इस मौके पर बबलू प्रधान, जेके भकत, राजकुमार गुप्ता, सपन चंद्र, शिव कुमार झा, देव कुमार दास, नीरज भगत, सुजीत साहु समेत दुकानदार शामिल थे. इसके अलावा चित्रगुप्त समिति द्वारा भी चित्रगुप्त नगर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी.

गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनायी गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के निदेशक सुब्रतो राय, वाइस चेयरपर्सन रिंकू राय, प्रिंसिपल किरण चोली, एडमिनिस्ट्रेटर रीमा बनर्जी व सेक्रेटरी शिप्रा पाल ने नेताजी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया. इस दौरान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. साथ ही देशभक्ति गीत, नृत्य व भाषण प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया. इस मौके पर चंदना सिंह, मुकेश पाठक, रूपम सिंह, सरिता मिश्रा, सरिता मोहंती, शीला महतो, अमित महतो, रस्मिता साहू, श्वेता, पोमा, नीलु समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.
