
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों हेतु जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन संत फ्रांसिस स्कूल सरायकेला के मैदान में किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा अधीक्षक कैलाश मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक कैलाश मिश्रा ने कहा की खेल सर्वहित के लिए आत्महित का प्रतियाग सिखाता है, यह टीम भावना को विकसित करता है साथ ही समाज मे भेदभाव को कम करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पुरस्कार वितरण समारोह के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें खरसावां एवं कुचाई प्रखंड से आए बच्चियों ने नृत्य कर सभी को मोहित कर दिया.

समावेशी जिला प्रभारी मनोज कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि समावेशी खेल के माध्यम से ही समावेशी समाज का निर्माण संभव है दिव्यांग बच्चों समाज के अभिन्न अंग हैं. आज के खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम का ब्रांड एम्बेसडर बौद्धिक क्षमता से ग्रसित दिव्यांग भोला मंडल थे, जो स्पेशल ओलंपिक के राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं. मंच संचालन शिक्षक जयदेव त्रिपाठी ने किया. खेलकूद संचालन हेतु टेक्निकल टीम के रूप में सुमंत कुमार धीर सामंत,पूनम सिंह,मनोज कुमार महतो, सरिता कुमारी, सुजीत कुमार आदी ने पैरालंपिक एवं स्पेशल ओलंपिक के नियम अनुसार सभी खेलों को संपन्न कराया. इस मौके पर सभी प्रखंड के रिसोर्स शिक्षक, फिजियोथैरेपिस्ट एवं दिव्यांग बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे.

विजेता प्रतिभागियों का नाम
50 मीटर दौड़ ( बालक)
प्रथम बादल गोप, द्वितीय संतोष साहू, तृतीय कृष्ण बारिक.
50 मीटर बालिका
प्रथम स्थान मंगली हादसा, द्वितीय सुष्मिता हेंब्रम, तृतीय रितु दास.
100 मी बालक
प्रथम राहुल धन महतो, द्वितीय गणेश उरांव, तृतीय विकास गोप.
100 मी बालिका
प्रथम अंजू दास, द्वितीय मनीता कुमारी, तृतीय मोनू महतो.
सॉफ्टबॉल थ्रो (बालिका)
प्रथम संगीता महतो, द्वितीय मनीषा मुंडा, तृतीय पूनम महतो.
सॉफ्टबॉल थ्रो (बालक)
प्रथम नीलकमल कैवट, द्वितीय लक्ष्मण कुइरी, तृतीय बुद्धेश्वर महतो.
शॉट फुट ( बालिका)
प्रथम स्थान सुमित्रा महतो, द्वितीय नीलम महतो, तृतीय प्रिया महतो.
शॉट फुट ( बालक)
प्रथम स्थान सकेंनबान सिंह, द्वितीय श्याम गोड, तृतीय एमडी सैयद.
स्टैंडिंग जंप (बालक)
प्रथम स्थान साहिल टुडू, द्वितीय एमडी तय्यब, तृतीय विवेक माहली.
स्टैंडिंग जंप (बालिका)
प्रथम पूजा कुमारी, द्वितीय उषा रानी महतो, तृतीय हेमंती सिंह.
मिनी जेबलिन थ्रो (बालक)
प्रथम अजय मुखी, द्वितीय कुंदन कुमार, तृतीय एमडी जीशान.
मिनी जेबलिन थ्रो (बालिका)
प्रथम निशु मंडल, द्वितीय पार्वती मुंडा, तृतीय पार्वती टुडू.
