
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. गम्हरिया प्रखंड के पशुपालन विभाग की ओर से मंगलवार को किसानों के बीच बकरियों का वितरण किया गया. उक्त वितरण कार्यक्रम में किसी भी जनप्रतिनिधि को खबर नहीं किये जाने से वे भड़क गये. साथ ही इसकी शिकायत उपायुक्त से कर अब तक किये गये वितरण प्रक्रिया की जांच कराने की मांग करेंगे. झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह निवर्तमान 20 सूत्री सदस्य जगदीश महतो ने बताया कि पदाधिकारियों की मनमानी की वजह से प्रखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है. इससे सरकार की बदनामी हो रही है. वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यालय में कई पंचायत के मुखिया मौजूद थे. इसके बावजूद किसी को भी कार्यक्रम में शामिल नहीं किया गया, जो दुर्भाग्यपूर्ण है. पदाधिकारियों की शिकाय मुख्यमंत्री से किया जायेगा. इस संबंध में प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ आनंद कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को कई बार बुलाया गया है, लेकिन वे एक बार भी शामिल नहीं होते है. इसकी वजह से विभागस्तर पर ही वितरण कर दिया जाता है. वहीं मौजूद कई मुखिया ने बताया कि उन्हें कार्यक्रम को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गयी.

गम्हरिया अंचल में नवपदस्थापित अंचल उपनिरीक्षक चंद्रशेखर सोय व सौरभ मोहंती ने योगदान दिया. योगदान देने के पश्चात सीओ ने उन्हें क्रमशः दो व छह का कार्यभार सौंपा गया. विदित हो कि कई शिकायत मिलने की वजह से उपायुक्त ने उपनिरीक्षक प्रभात रंजन झा व विद्यासागर टुडू का तबादला कर दिया गया. उनके जगह पर चंद्रशेखर सोय व सौरभ मोहंती को पदस्थापित किया गया है.
