
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आदिवासी तिलका फुटबॉल एसोसिएशन सिंहभूम कोलाबिरा के सदस्यों की बैठक कोलाबिरा फुटबॉल मैदान में अध्यक्ष शिवनंदन किस्कू की अध्यक्षता में हुई. इसमें एक व दो फरवरी को आयोजित होने वाले दो फुटबॉल प्रतियोगिता को सफल बनाने की रूपरेखा पर चर्चा की गयी. समिति के अध्यक्ष शिवनंदन किस्कू ने बताया कि एक व दो फरवरी को आयोजित होने वाले प्रतियोगिता में 16 टीमें भाग ले रही है. इसमें विजेता को छह लाख नकद व ट्रॉफी, जबकि उपविजेता को चार लाख नकद व ट्रॉफी प्रदान किया जायेगा. वहीं तृतीय व चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को दो-दो लाख रुपये नकद प्रदान किया जायेगा. इसके अलावा व्यक्तिगत पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये की राशि का वितरण होगा. इस प्रकार कुल 15 लाख रुपये का नकद पुरस्कर का वितरण किया जायेगा. श्री किस्कू ने बताया कि पूर्व में उक्त प्रतियोगिता आठ व नौ फरवरी को निर्धारित की गयी थी, लेकिन मैट्रिक परीक्षा को देखते हुए तिथि में परिवर्तन किया गया. बैठक में मुख्य संरक्षक अख्तर हुसैन, करीम, रवींद्र मंडल, शिशिर महतो, सिकंदर सोरेन समेत आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित थे.
