पीएलवी ने पारकीडीह में चलाया विधिक जागरूकता कार्यक्रम, गायत्री नगर निवासी मुनेश्वर बने मानवाधिकार सहायता संघ के जिला कार्यकारी सदस्य

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला की ओर से 90 दिवसीय जागरुकता एवं आटरीच अभियान के तहत नीमडीह प्रखंड के चिंगड़ा पारकीडीह ग्राम में प्रभातफेरी निकाली गई. इस दौरान डीएलएसए के पीएलवी शुभंकर महतो ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में जादू-टोना, नशीली दवाओं की लत, और साइबर अपराध जैसे खतरों के प्रति जागरूकता फैलाना है, ताकि लोग इन खतरों से बच सकें और सुरक्षित रह सकें. साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि लोग अपने कानूनी अधिकारों के बारे में जानें और उनका सही उपयोग कर सकें, ताकि वे अपनी जीवनशैली में सुधार , और सशक्तिकरण की ओर कदम बढ़ा सकें. अभियान में पीएलवी साधन महतो , बंधन महतो, क्षेत्रमोहन महतो, विकास महतो, बांसती देवी, मामनी माँझी, पदो माझी इत्यादि ग्रामीण शामिल थे.

गम्हरिया के गायत्री नगर निवासी मुनेश्वर शर्मा को मानवाधिकार सहायता संघ के जिला कार्यकारी सदस्य मनोनीत किया गया. कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष जवाहर लाल माहली द्वारा उक्त मनोनयन करते हुए श्री शर्मा को नियुक्ति पत्र प्रदान किया. इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष चंद्रनाथ महतो व अन्य सदस्य उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!