हाईवा कंपनी में फायरिंग और धमकी देने के मामले में दो गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त हथियार तथा मोटरसाइकिल भी बरामद

दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat

दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729

दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA

दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253

दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312

सरायकेला-खरसावां, झारखंड. आरआईटी थाना अंतर्गत कृष्णापुर स्थित हाईवा कंपनी में फायरिंग और धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. साथ ही पुलिस ने उनके पास से एक अवैध देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, गोली के छर्रे और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त विज्ञप्ति के अनुसार हाईवा कंपनी में असिस्टेंट एचआर संजय कुमार गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई कि 4 जनवरी की रात करीब 8 बजे, भूतपूर्व सिक्योरिटी सुपरवाइजर समीर कुमार झा और वर्तमान क्षेत्रीय पदाधिकारी सर्वजीत शर्मा ने कंपनी में आकर सुरक्षा गार्ड से गाली-गलौज की और गेट न खोलने पर फायरिंग की. शिकायत के आधार पर आरआईटी थाना में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गयी. इसके तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया. इसी दौरान सूचना के आधार पर पांच जनवरी को दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों में समीर कुमार झा, पिता अरुण कुमार झा, निवासी एमआईजी-18, आदित्यपुर-2 तथा सर्वजीत शर्मा, पिता स्व. कृष्णा शर्मा, निवासी एलआईजी-192, आदर्श भवन, आदित्यपुर-2 शामिल है. पुलिस पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!