
दैनिक संवाद भारत अब TELEGRAM चैनल पर भी उपलब्ध https://t.me/dainiksamvadbharat
दैनिक संवाद भारत अब WHATSAPP चैनल पर भी उपलब्ध https://whatsapp.com/channel/0029VaATLkl4SpkMKpCec729
दैनिक संवाद भारत अब PINTEREST में भी उपलब्ध
https://pin.it/6HYuhQA
दैनिक संवाद भारत WHATSAPP GROUP से जुड़ने के लिए
https://chat.whatsapp.com/JJVqmqMRcDSBg6xl4qFYim
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/profile.php?id=100082944153253
दैनिक संवाद भारत FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए
https://www.facebook.com/profile.php?id=100083330981312
पूर्वी सिंहभूम, झारखंड. चाकुलिया स्थित बैजनाथ शर्मा राइस मिल में शुक्रवार की रात डीएसओ सलमान अहमद खिजरी एवं एसडीओ सुनील चन्द्र ने छापामारी किया. लगभग आधा घंटा तक मिल में जांच किया गया. जिसके बाद प्रेस को संबोधित करते जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान अहमद खिजरी ने कहा कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर यह छापामारी अभियान चला. शिकायत मिली थी कि बैजनाथ शर्मा राइस मिल के चावल की गुणवत्ता सही नहीं है. मिल में चावल तैयार नहीं की जाती. बाहर से चावल मंगा कर आपूर्ति किए जाने की शिकायत थी. इसके मद्देनजर जांच किया गया. जांच के दौरान मिल चालू अवस्था में पाया गया. मिल परिसर में रखें चावल का नमूना लिया गया है. नमूना को जांच के लिए भेजा जाएगा. जांच के उपरांत ही आगे की कार्रवाई की जा सकेगी. इस अभियान में चाकुलिया के अंचल अधिकारी नवीन पूर्ति, चाकुलिया पुलिस बल के जवान भी मौजूद थे.
